डोनाल्ड ट्रम्प ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व प्यार, उल्लास और स्थाई शांति लाए
डोनाल्ड ट्रम्प ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व प्यार, उल्लास और स्थाई शांति लाए
Share:

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका का मूल सिद्धांत है। उन्होंने शुक्रवार को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, "मेरी सरकार संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेगी, जिससे सभी धर्मो के लोग अपने मतों के मुताबिक पूजा कर सकें।"

ट्रम्प ने कहा कि, "पूरे अमेरिका में दीवाली मनाया जाना हमारे देश के एक मूल सिद्धांत धार्मिक स्वतंत्रता की महत्ता की याद दिलाता है।" उन्होंने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाते हुए अपने प्रशासनिक अधिकारियों और आमंत्रित लोगों के बीच दीप प्रज्वल्लित किया है। अपनी पत्नी मेलीनिया और अपनी ओर से उन्होंने मैसेज दिया कि, "हम प्रार्थना करते हैं कि इस साल यह त्यौहार प्यार, उल्लास और स्थाई शांति लाए।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आगे कहा है कि, "अमेरिका और दुनिया भर में मौजूद हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्धों के लिए यह पवित्र वक़्त अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत की खुशी मनाने का मौका है।" आपको बता दें कि देश और दुनिया में रहने वाले करोड़ों हिन्दू 27 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाएंगे, जिसके लिए तैयारियां चरम पर है।

रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- हरियाणा में केवल एक डिप्टी CM होगा, गोपाल कांडा का समर्थन...

महारष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कवायद शुरू, इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा में हुआ इजाफा, घरों पर तैनात किए गए अतिरिक्‍त सुरक्षाकर्मी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -