महिला मरीजों को मारकर दफना देता था डॉक्टर, ऊपर लगाता था नारियल का पेड़
महिला मरीजों को मारकर दफना देता था डॉक्टर, ऊपर लगाता था नारियल का पेड़
Share:

सातारा से हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह आपको हैरान कर सकता है। इस मामले में एक डॉक्टर पर हाल ही में 6 हत्या का आरोप साबित हुआ था लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उसने 22 क़त्ल किये हैं। जी हाँ, इस घटना को महाराष्ट्र के सातारा का कहा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जब एक आंगनवाड़ी वर्कर अचानक गायब हो गई तो पुलिस को उस वर्कर का शव डॉ। डेथ के नाम में कुख्यात संतोष पाल के आंगन से मिला।

इसके बाद जांच में पता चला है कि, ''संतोष खुद को एमबीबीएस बताया था लेकिन उसके पास Electrohomeopathy की डिग्री थी। वह कई हॉस्पिटल में काम करने के दौरान सर्जरी के सारे ड्रग्स के बारे में अच्छी तरह से जानता था।'' वहीं इस मामले में हाल ही में पुलिस ने कहा कि, ''संतोष अपने पास आने वाली महिला मरीजों में उन्हें अलग रखता था जो बेसहारा और अकेली थी और इलाज के दौरान उसका विश्वास जीत लेता और एक दिन एक इंजेक्शन दे देता था। इसी इंजेक्शन में कुछ ऐसा होता था जो मरीज की मांशपेशियों को निष्क्रिय कर देता था। इससे हार्ट अटैक से मौत हो सकती है।''

उन्होंने कहा, ''डॉक्टर और उसकी प्रेमिका नर्स इस इंजेक्शन के असर के बारे में जानते थे और इसका इस्तेमाल मरीजों को मारने के लिए करते थे।'' उन्होंने कहा अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि संतोष पाल महिला मरीजों को मार क्यों देता था। इस मामले में पहली घटना जून 2016 में हुई थी और जब पुलिस संतोष पाल के फॉर्म हाउस पहुंची तो खोजी कुत्ते ने आंगन में लगे एक नारियल के पेड़ के पास जाकर भौकना शुरू कर दिया। उसके बाद इसकी खुदाई की गई तो जून में हुई गुमशुदा महिला की लाश मिली।

दर्दनाक हादसा, बच्चे को दिया जीवनदान, माँ ने गवाई अपनी जान

लगातार पांच सालों से अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनता था पति, पत्नी को होता था दर्द लेकिन।।।।

शुरू हुई Women With Wheels कैब सर्विस, अब महिलाएं होंगी सुरक्षित

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -