क्या आप जानते है जानलेवा बिमारी केंसर के ये होते है शुरूआती लक्षण
क्या आप जानते है जानलेवा बिमारी केंसर के ये होते है शुरूआती लक्षण
Share:

जी हाँ केंसर ऐसा रोग है जो एक दम से नही बल्कि धीरे-धीरे शरीर में पनपता है। सही जानकारी न होने की वजह से यह बढ़ता ही जाता है और लाइलाज भी हो सकता है। कई बार हल्के में लिए गए दर्द या कुछ शारीरिक बदलावों की वजह कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है। अगर इसकी सही समय पर जांच करवा ली जाएं तो बड़ी तकलीफ से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं कौन से ऐसे संकेत है जो बीमारी को न्योता दे रहें हैं।

1.वजन घटना
कुछ ही दिनों के अंतराल में अगर वजन 5 किलो से ज्यादा कम हो रहा हो तो तुरंत जांच करवाएं। यह कैंसर की वजह भी हो सकता है।
 
2.गांठ
अगर शरीर के किसी हिस्से में अचानक गांठ नजर आए तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं। इस तरह के उभारों में कैंसर सेल्स पनपने का खतरा रहता है।
 
3.यूरिन में खून आना
यूरिन में लगातार खून आ रहा हो तो इसे बिना शर्माएं डॉक्टर से परामर्श लें।यह कैंसर की निशानी भी हो सकता है।

4.शरीर में दर्द 
शरीर के किसी हिस्से में लगातार दर्द हो रहा हो तो यह बोन कैंसर जैसी बीमारी के कारण भी हो सकता है।

5.लगातार खांसी होना
लंबे समय से खांसी रहना और दवाई खाने पर भी कोई फर्क न पड़ना तो इसका इलाज जल्दी से जल्दा करवा लें। यह लंग्स कैंकर के कारण भी हो सकता है।
 
6.गले में खराश
गले में अगर खराश ठीक नही हो रही तो घरेलू उपचार करने से अच्छा है कि डाक्टर को जरूर दिखाएं।
 
7.शरीर पर छाले या मस्से 
बॉडी  पर अगर छाले या मस्से होने लगे तो इसे नजर अंदाज न करें। डॉक्टरी जांच बहुत जरूर है।

आप भी पेट के संक्रमण से परेशान तो अपनाये ये घरेलु ..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -