क्या आप भी करते है LPG का इस्तेमाल? तो हो जाए सावधान, वरना...
क्या आप भी करते है LPG का इस्तेमाल? तो हो जाए सावधान, वरना...
Share:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में LPG सिलेंडर लीक करने से आग लगी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 2 व्यक्तियों ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रशासन की तरफ से मामले की तहकीकात कराई जा रही। आसपास के लोगों में दुर्घटना होने के बाद से दहशत है। 

वही दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि 3 लोगों की जान चली गई। एक-एक कर 3 लोगों की मौत होने से पूरा गांव मर्माहत है। घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर लोग सवाल भी उठा रहे। 2 अक्टूबर को जादोपुर थाना के बलुआ टोला में हुई दुर्घटना के पश्चात् सोमवार तक तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वही प्रशासनिक स्तर पर इन परिवारों को बेहतर उपचार कराने के लिए कदम नहीं उठाया गया तथा न ही अब तक किसी प्रकार की सहायता पीड़ित परिवार को मिली है। गैस रिसाव की घटना में गंभीर तौर पर झुलसे द्वारपति देवी की घटना के दिन ही मौके पर मौत हो गई। वहीं महिला के पुत्र ओमप्रकाश वर्णवाल, पुत्र सन्नी कुमार की उपचार के चलते सोमवार को मौत हो गई। ओमप्रकाश वर्णवाल की पत्नी रूबी देवी का उपचार चल रहा है। 

वही इस दुर्घटना के पश्चात् परिवार और सगे-संबंधियों के साथ-साथ पूरा गांव मर्माहत है। जादोपुर थाना के बलुआ टोला में 2 अक्टूबर को सुबह-सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से दुर्घटना हुई। जादोपुर थानाध्यक्ष विक्रम शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तहकीकात की। पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि गैस सिलेंडर लीक हुआ तथा किचन में गैस फैल गया। परिवार के चारों सदस्य किचन में थे। रेगुलेटर ठीक कर रहे थे। इस के चलते माचिस जलाते ही पूरा किचन धुंआ-धुंआ हो गया तथा रेगुलेटर जल गया। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे तथा दरवाजा को तोड़कर देखा तो द्वारपति देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं तीन अन्य लोग झुलसकर बेहोशी हालत में पड़े थे। सभी को चिकित्सालय लाया गया। मामले की खबर पुलिस को दी गई। सोमवार को दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक की दुर्घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी। इस घटना से LPG सिलेंडर को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।

युवती के साथ दबंगों ने की अश्लील हरकत, विरोध किया तो उतार दिया मौत के घाट

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीच सड़क पर लगाए पुशअप्स, बच्चे ने भी दिया साथ

'पाकिस्तान से फिर व्यापार शुरू करे भारत..', आम आदमी पार्टी की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -