उप्र CM कैंडिडेट पर अभी चर्चा नहीं
उप्र CM कैंडिडेट पर अभी चर्चा नहीं
Share:

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर कहा है कि सीएम कैंडिडेट का निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड ही करेगा। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि संसदीय बोर्ड में अभी इसे लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई, मगर सही समय आने पर पार्टी का संसदीय बोर्ड चर्चा करेगा। इस दौरान ही कुछ फैसला हो पाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए पार्टी इस तरह का निर्णय जरूर लेगी।

जब इस मामले में सवाल किए गए कि असम में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया तो ही भाजपा राज्य में सत्ता में आई और बिहार में भी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ था और पार्टी वहां चुनाव हार गई। ऐसे में उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में मसलन महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई। इसके बिना पार्टी द्वारा जीत हासिल की गई।

इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों हेतु अपना दावेदार पेश कर सकती है। राजनाथ सिंह ने राज्य की राजनीति में वापसी करने से इन्कार कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में कई नेता हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जा सकता है। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाना चाहिए। इसे लेकर निजी राय जानी गई तो सिंह ने बताया कि इसे लेकर वे संसदीय दल के सामने अपने विचार रखेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -