शहनाज गिल के घर आया फ़ोन, दिवाली से पहले जान से मारने की मिली धमकी
शहनाज गिल के घर आया फ़ोन, दिवाली से पहले जान से मारने की मिली धमकी
Share:

बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज के समय में सबसे मशहूर अदाकारा बन चुकीं हैं और उनके लाखों फैंस हैं। शहनाज बिग बॉस में जाने के बाद सबसे अधिक मशहूर हो गई और उसके बाद अब इन दिनों वह फिल्मों में भी काम कर रही है। दूसरी तरफ एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। हालाँकि अब इन सभी के बीच खबर है कि एक्ट्रेस के पिता संतोक सिंह सुख (Santok Singh) को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जी दरअसल शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख को एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी फोन नंबर से कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी है।

बताया जा रहा है फोन पर बातचीत के दौरान शख्स ने संतोक को दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी। वहीं सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस शख्स ने पहले फोन पर उन्हें गाली दी और फिर मारने की धमकी दी। ये फोन उन्हें तब आया जब वो पंजाब के ब्यास से तरान्तरन जा रहे थे। आप सभी को पता हो कि शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख साल 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे और उसके बाद 25 दिसंबर को उन पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। हालांकि इसमें वो बच गए थे और ये घटना अमृतसर में हुआ था।

कुछ समय पहले शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर सुनिधि चौहान का गाना गाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह बिना मेकअप के नजर आई थी और उन्होंने एक क्रॉप टॉप और पैंट पहना था। उस दौरान उनका गाना फैंस को काफी पसन्द आया था और इसपर यूजर्स ने कमेंट कर उनकी गायकी की तारीफ भी की। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो शहनाज गिल ने हाल ही में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर शेयर किया था। इस फिल्म में सलमान खान अलग लुक में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस के पास जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म भी है।

नासिक में आग का गोला बन गई बस, एक बच्चे समेत 11 लोग जले जिन्दा

फिर बढ़े CNG-PNG के दाम, पेट्रोल-डीजल को लेकर आई ये बड़ी खबर

शिवसेना के चुनाव चिह्न पर मचा घमासान, EC ने ठाकरे को दिया कल दोपहर का समय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -