दिवाली को लेकर यह खास कनेक्शन जुड़ा है दीपिका की फैमिली से

बॉलीवुड वालों पर भी दिवाली का खुमार शुरू हो गया। दिवाली को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने अपने-अपने प्लान बना लिए हैं। हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी दिवाली का खास शेड्यूल बना लिया है। वह अपनी  फैमिली के साथ दिवाली मनाएंगे। इसलिए दीपिका बंगलुरू जाएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा खास होता है।

दीपिका ने बताया, 'दिवाली रोशनी और खुशी का पर्व है। यह हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है।दिलचस्प बात यह है कि दीपिका के परिवार के लोगों के नाम रोशनी से ही संबंधित हैं।पिता का नाम प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीशा। इसके अलावा, दीपिका के नाम का अर्थ भी रोशनी ही है।

गौरतलब है कि दिवाली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म 'पद्मावती' में दिखाई देंगी। 'पद्मावती' में अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली के साथ यह उनकी तीसरी मूवी हैं।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -