दिवाली पर इन गिफ्ट्स से कर सकते हैं अपने को खुश
दिवाली पर इन गिफ्ट्स से कर सकते हैं अपने को खुश
Share:

दीपावली का पर्व बड़ा ही ख़ास माना जाता है। यह पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाने वाला पर्व है। इस पर्व पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां व उपहार भेजना भी एक अलग ही रिवाज है। वैसे जैसे जैसे समय बदल रहा है वैसे वैसे समय के साथ-साथ इन उपहारों में बदलाव आया है। अब आज हम आपको देने जा रहे हैं कुछ टिप्स जो अपनाकर आप इस बार गिफ्ट में कुछ खास दे सकते हैं। आइए बताते हैं।

* दीपावली या किसी भी त्योहार पर खास तौर से अपनों को मिठाई भेजने की परंपरा होती है लेकिन ज्यादा मिठाइयां खाने से दांत खराब हो जाते हैं। वहीं कई बार मिठाइयां घर में रखे रखे खराब हो जाती हैं। तो इस बार आप इसके बजाए उपहार में कुछ ऐसा दें जो जल्दी खराब ना हो जैसे- सूखे मेवे। जी दरअसल यह जल्दी खराब नहीं होते और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस बार आप मिठाई के स्थान पर सूखे मेवों को चुने।

* आप अपने रिश्तेदारों को, दोस्तों को बाजार में कई तरह की नमकीन चीजें भी उपलब्ध हैं, जिन्हे देख सकते हैं। आप उन्हें पैक करके उपहार स्वरूप दे सकते हैं। वैसे भी मीठा मुंह करके थक चुके लोगों को यह बहुत पसंद अच्छा लगेगा।

* आप अपने अपनों को घर को सजाने की कोई चीज या कार्ड जिसपर शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति प्रकट होती आपकी भावनाएं हो दे सकते हैं। रिश्तों में मिठास के लिए यह काफी है।

* आप दिवाली पर रंगीन व डिजाइनर दीपकों के सेट को घर पर ही तैयार कर सकते हैं उसके बाद उन्हें अपने अपनों को दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो सुंदर महकती मोबत्त‍ियां का सेट भी उपहार में दे सकते हैं।

IPL 2020: मुंबई की जीत पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, कहा- ये हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ईडी के अधिकारियों ने बनीश कोडियारी के घर पर मारा छापा

अब जापान से मिलेगा चीन को बड़ा झटका, भारत आने वाली इन दो कंपनियों को देगा सब्सिडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -