देश के कोने कोने में दिवाली से हुई तबाही, कही जले घर तो कही गोदाम
देश के कोने कोने में दिवाली से हुई तबाही, कही जले घर तो कही गोदाम
Share:

कूड़ा बिनने वाले लोगों के प्लास्टिक के स्क्रैप के गोदाम में आग लगने से हाहाकार मच गया। जंहा गोदाम के आसपास का क्षेत्र खाली करवा लिया है। गोदाम के भीतर से धमाकों की अवाजें सुनाई दे रही थी। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि प्लास्टिक के बेकार पड़े चीजों में आग से गैस बनी रही है। जिसके चलते धमाके पर धमाका हुआ जा रहा था। रविवार तड़के करीब 4 बजे से लगी आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है।

वहीं इस बात का पता चला है कि घटना थाना खरखौदा अंतगर्त स्थित गांव जाहिदपुर की है। जहां पर आवासीय क्षेत्र के बीचोंबीच एक प्लास्टिक स्क्रैप का बड़ा गोदाम है। इस गोदाम में कूड़ा बिनने वालों से प्लास्टिक एकत्र कर रखे जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक कि गांव में एक ही गोदाम नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में ऐसे दर्जनों गोदाम बने हुए हैं। जिसमें प्लास्टिक स्क्रैप रखा जाता है। रविवार सुबह तकरीबन 4 बजे एक कबाड़ी के प्लास्टिक स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। आग ने भीषण रूप ले लिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। संभवत: आग पटाखों की वजह से कही जा रही है। वहीं सूचना पाकर सीएफओ संतोष कुमार राय दमकल मंत्रालय की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अभी तक साढ़े तीन घंटे की निरंतर में आग पर काफी काबू किया गया है। जल्द ही आग को बुझा दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करवा लिया गया है। वहीं आसपास से भी फायर की गाडियां मंगवाई जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले- गरीबों के थे सच्चे मसीहा

दिवाली पर कुछ इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, देंखे ये तस्वीरें

दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवकों ने गवाई अपनी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -