दिवाली पर कुछ इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, देंखे ये तस्वीरें
दिवाली पर कुछ इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, देंखे ये तस्वीरें
Share:

COVID-19 संकट होने के कारण बॉलीवुड स्टार्स का दिवाली जश्न पहले की तुलना में फीका रहा। किन्तु सभी ने अपने-अपने ढंग से सुरक्षा बरतते हुए इस त्यौहार को मनाया। इस बार कम दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ। अधिकतर लोगों ने अपने घरवालों तथा करीबियों के साथ दीपावली मनाई। वही माहीप कपूर के साथ उनके बेटे तथा बेटी भी नजर आए। दिवाली के दिन की इस तस्वीरों में तीनों ही एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। शनाया पिंक कुर्ते में सुन्दर नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर तथा खुशी कपूर पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। अपने दफ्तर में दिवाली पूजा के लिए जाते समय दोनों बहनों का ट्रैडिशनल स्टाइल नजर आया। यैलो साड़ी में जाह्नवी कपूर स्टनिंग लग रही हैं। वहीं ब्लू आउटफिट मे खुशी कपूर भी कम ग्लैमरस नहीं नजर आ रहीं थी। वही तस्वीरों में अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने परिवार संग नजर आ रही हैं। दिवाली सेलिब्रेशन की ये तस्वीर है जहां सभी के हैप्पी चेहरे नजर आ रहे हैं।

बंटी सचदेवा के घर हुई दिवाली पार्टी में जाते हुए अनन्या पांडे ने पैपराजी को पोज दिए। पिंक लहंगे में अनन्या पांडे काफी सुन्दर नजर आईं। अनन्या ने मुस्कुराते हुए कई सारे पोज दिए। साथ ही इस तस्वीर में अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पाडे के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का बॉन्ड साफ नजर आता है। वे हंसते हुए पैपराजी को पोज दे रहे हैं। इस दौरान फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिवाली पार्टी में जाते हुए नजर आए। ब्लैक आउटफिट में मनीष काफी हैंडसम लग रहे हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री अपने बेटे तथा बेटी संग नजर आई। भाग्यश्री ने फैमिली के साथ दिवाली मनाई। पिंक साड़ी में भाग्यश्री बहुत सुन्दर नजर आ रही हैं।

शादी के बाद पहली दिवाली पर कुछ इस तरह दिखी नेहा कक्कड़, सामने आई ये तस्वीरें

अक्षय कुमार नई फिल्म राम सेतु का फर्स्ट लुक हुआ जारी

जब इस फिल्म के लिए विद्या सिन्हा ने राजकपूर को कहा था 'नहीं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -