आज दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाएं ये 4 चीजें, साल भर होगी धनवर्षा
आज दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाएं ये 4 चीजें, साल भर होगी धनवर्षा
Share:

आज देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आरम्भ 2 नवंबर 2021 को धनतेरस के साथ हो गया है। 4 नवंबर 2021 दिन बृहस्पतिवार यानी आज दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। प्रत्येक घर में मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी की जा रही है। देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए भी खास तौर पर तैयारी करने की जरुरत है। तो आइये बताते हैं कि लक्ष्मी माता के आगमन की तैयारी किस प्रकार करनी है, जिससे वे आपके घर में बरकत लाएं। 

1- मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह:- देवी लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह को घर के मुख्य द्वार पर अंकित करें। ध्यान रहे, पैरों के ये निशान घर के भीतर की ओर हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वह दिवाली की रात देवी लक्ष्मी सीधे आपके घर चली आएं तथा आपको आशीर्वाद दें।

2- स्वस्तिक:- घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाना चाहिए। यदि चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा पा रहे हैं तो मुख्य द्वार पर रोली का स्वास्तिक बना सकते हैं। ये सभी प्रकार की नेगेटिव ऊर्जा को दूर करता है तथा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। 

3- तोरण:- परम्परा है कि दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी श्रद्धालुओं के घरों में वास करने आती हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर आगमन उनके स्वागत के लिए विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए। आम तथा केले के पत्तों से तोरण बनाना उत्तम होता है। पुष्प का भी उपयोग किया जा सकता है।

4- रंगोली:- रंगोली की अहमियत केवल सजावट के लिए नहीं है। परम्परा है कि रंगाली प​रिवार में शांति ओर समृद्धि लाती है। अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। इसके अतिरिक्त आप एक कलश में पानी भरकर रंगोली के पास रख दें। 

इस साल सिर्फ 15 दिनों तक है शादी का शुभ मुहूर्त, यहां देखें पूरी सूची

आज इन 4 राशि के लोगों का दिन है बहुत ही शुभ

आज इस विधि से करें अहोई अष्टमी व्रत की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -