पी एंड एम माॅल के अस्तित्व पर मंडराया संकट
पी एंड एम माॅल के अस्तित्व पर मंडराया संकट
Share:

पटना : बिहार की महागठबंधन सरकार ने पटना के पी एंड एम माॅल के लिए आवंटित की गई जमीन के सौदे को रद्द कर दिया। दरअसल वर्ष 2011 में बियाड़ा क्षेत्र में माॅल बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि इस माॅल के मालिकों में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा का नाम भी शामिल है। इस मामले में आदेश जारी कर आवंटित जमीन को रद्द कर दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि बियाड़ा की जमीन माॅल को देने के विरूद्ध न्यायालय में वाद दायर किया गया था। राज्य सरकार ने इस मामले में अपना बचाव किया था। मगर बाद में बियाड़ा के साथ विवाद होने पर जमीन आवंटन रद्द कर दिया गया। अब इस माॅल के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि माॅल का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया था। दरअसल पैसों को लेकर जमीन के वितरण को रद्द कर दिया गया। पीएंड एम माॅल पटना का एक पुराना माॅल था। यहां पर आधुनिक सुविधाऐं उपलब्ध होने की बात कही गई हैं। दरअसल माॅल का नाम प्रकाश झा और मनमोहन शेट्टी के नाम पर रखा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -