हुई लड़ाई तो बुगती भाईयों में छिड़ेगा विवाद!
हुई लड़ाई तो बुगती भाईयों में छिड़ेगा विवाद!
Share:

कराची : एक ओर बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचारों के विरोध में सामने आए बलोच नेता ब्रह्मदाग बुगती भारत का समर्थन कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके एक रिश्तेदार पाकिस्तान के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने भारत का विरोध करते हुए कहा है कि यदि भारत के साथ पाकिस्तान की लड़ाई होती है तो वह पाकिस्तान की ओर से लड़ेगा।

दरअसल शाहजैन बुगती कबायली नेता नवाब अकबर बुगती का पोता है। वह हाल ही में हुए जम्हूरी वतन पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए जिनेवा पहुंचा था जहां पर उसने भारत विरोधी बयान दिया। हालांकि उसका बलोच नेता ब्रह्मदाग बुगती से नाता है, लेकिन फिर भी वह भारत का विरोध कर रहा है।

उसका कहना है कि यदि पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध होता है तो वह पाकिस्तान का ही साथ देगा। यह अपने आप को नवाब अकबर बुगती का उत्तराधिकारी बताकर स्वयं उनके जिम्मे संभालने का दावा कर रहा है।

नस्ली टिप्पणी पर पाकिस्तानी अभिनेता को...

संयुक्त राष्ट्र में आज भारत का पक्ष रखेंगी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -