संदर्भ से परे है पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मसले को UN में ले जाना
संदर्भ से परे है पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मसले को UN में ले जाना
Share:

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर कहा है कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाया जाना ठीक नहीं है। यह संदर्भ से अलग हटकर किया जाने वाला कार्य है। एक तरह से इसे भारत के आंतरिक मसलों पर हस्तक्षेप बताया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के प्रथम सचिव अभिषेक सिंह द्वारा यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान को उत्तर के अधिकार का उपयोग करने से बचना होगा। इसके अतिरिक्त देश जिस दिशा में आगे जा रहा है। उसके लिए आत्मनिरीक्षण के अधिकार के उपयोग की आवश्यकता है।

यही नहीं संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी राजदूत मलीहा लोधी द्वारा यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा अपने पूर्ण अधिवेशन में कश्मीर के मसले को उठाया गया था। इस मामले में यह भी कहा गया कि शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए कश्मीर के लोगों से चर्चा करना बेहद आवश्यक है। कश्मीर विवाद का यह अटूट हिस्सा है।

इस मामले में भारत की ओर इशारा करते हुए कहा गया है कि चर्चा को बंद करना काफी प्रतिकूल है लेकिन पाकिस्तान हर बार इस तरह की परिस्थितियां पैदा करता है। जिससे इस तरह की मुश्किलें सामने आती हैं। कश्मीर सदैव से ही भारत का अभिन्न अंग रहा है। यह एक बड़ी विडंबना है जिसमें कहा जा तरा है कि भारतीय राज्य जम्मू - कश्मीर के क्षेत्र पर अपना अवैध कब्जा जमा रहा है।

कश्मीर को लेकर मलीहा की टिप्पणियों को खारिज कर दिया गया है। इस मामले में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान यूएन में इस वार्ता को ले जाना चाहता है लेकिन यह तर्क संगत नहीं है और संदर्भ से अलग हटकर है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी पाकिस्तान ने इस मामले को यूएन में ले जाने का प्रयास किया था मगर यूएन में भी पाकिस्तान का पक्ष काफी कमजोर पड़ गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -