BJP में टिकट के लिए कलह! सिंधिया फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने खून से लिखा पत्र
BJP में टिकट के लिए कलह! सिंधिया फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने खून से लिखा पत्र
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर भले ही हैरान कर दिया हो। मगर इस सूची के जारी होने के पश्चात् पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं। बीजेपी ने गोहद विधानसभा सीट से लाल सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया है, मगर उनका विरोध आरम्भ हो गया है। विधानसभा क्षेत्र के मौ के रूपाबई गांव में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग ने पार्टी को वोट ना देने की कसम खाई है। वहीं ऐनो गांव में रहने वाले सिंधिया फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने खून से पत्र लिखा है। 

उन्होंने यह पत्र आज ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके निवास जय विलास पैलेस में सौंपी। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि हमें रणवीर जाटव चाहिए। बता दें कि बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची में रणवीर जाटव की जगह लाल सिंह को टिकट दिया गया है। चिट्ठी में लिखा गया है, महाराज साहब, रणवीर जाटव को टिकट नहीं दिया है। कार्यकर्ताओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने पार्टी को खून पसीने से सींचा है।'

चिट्ठी में आगे लिखा गया है कि अन्याय नहीं न्याय चाहिए, महाराज साहब, रणवीर चाहिए। अंत में नीचे आई लव यू महाराज लिखा गया है। यह पत्र सामने आने के बाद गोहद में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आए भाजपा के कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। यह कार्यकर्ता अपने चहेते प्रत्याशी को टिकट न मिलने से निराश भी दिखाई दे रहे हैं। 

धर्मान्तरण कानून के बाद अब NEP 2020 रद्द करेगी कर्नाटक सरकार, अपनी अलग 'शिक्षा नीति' बनाएगी कांग्रेस !

MP में खुद को 'चाचा' बताने वाले केजरीवाल पर विजयवर्गीय ने साधा निशाना, बोले- 'गुजरात का प्रदर्शन दोहराएगी AAP'

'जन्मदिन पर इस अमूल्य तोहफे के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार', करीबियों पर ED के छापे पर बोले CM बघेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -