डिप्टी सीएम करेंगे कानुपर के देहाती क्षेत्र में जनसभाऐं
डिप्टी सीएम करेंगे कानुपर के देहाती क्षेत्र में जनसभाऐं
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राज्य में होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रचार - प्रसार के कार्यों में लगे हुए हैं। इस दौरान जानकारी सामने आई है कि, कानपुर देहात में केशव प्रसाद मौर्य 4 जनसभाऐं करेंगे। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवास प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि, मौर्य 26 नवंबर की प्रातः 10.50 बजे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री बुंदेलखंड, शिव शंकर के आवास पर उनके पिता के निधन पर संवेदना जताऐंगे।

इसके बाद वे 11.50 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के प्रांगण, महोबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने प्रचार अभियान के तहत, दोपहर 3.20 बजे अकबरपुर इंटर महाविद्यालय के मैदान, अकबरपुर, माती कानपुर देहाद की जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में व्यापक प्रचार करने में लगी है। पार्टी द्वारा प्रथम चरण के मतदान के पूर्व व्यापक प्रचार किया गया था। पार्टी यहां केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले, विकास कार्यों को लेकर प्रचार कर रही है। भाजपा पर कथित तौर पर वर्ग विशेष के लोगों को लुभाने के लिए, जनभावनाऐं भड़काने का आरोप भी लग रहा है। मगर इन सभी बातों के बीच कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा समेत कई पार्टियां चुनावी मैदान में हैं।

ममता शूर्पणखा की कटी नाक को ना भूले- सूरज पाल अम्मू

जल्लाद बना भाई, कर दी बहन की धुनाई

अयोध्या को लेकर मुलायम का विवादित बयान

भाजपा ने अयोध्या मामले में राहुल से की अपील

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -