बॉलीवुड ब्रेकअप सीजन: इस एक्टर का दिल तोड़कर प्रेमिका हुई फुर्र
बॉलीवुड ब्रेकअप सीजन: इस एक्टर का दिल तोड़कर प्रेमिका हुई फुर्र
Share:

अभिनेता रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ, सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे, फरहान अख्तर-अधुना, रीतिक रोशन-सुजैन खान, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड में एक और ब्रेकअप की खबर आ रही है। जीं हां, बॉलीवुड ब्रेकअप सीजन में अब डिनो मोरिया और नंदिता महतानी के ब्रेकअप की खबरें आ रही है।

ताजा खबरें ये हैं कि 'राज' फिल्म से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर डिनो मोरिया का लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से ब्रेकअप हो गया है। कई सालों से एक्टर-बिजनेसमैन डिनो मोरिया फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 15 दिनों पहले इनका ब्रेकअप हो गया।

जिससे उबरने के लिए नंदिता सोलो वेकेशन पर चली गई हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, लंबी रिलेशनशिप के बाद डिनो नंदिता से शादी करना चाहते थे। लेकिन नंदिता इसके लिए तैयार नहीं थीं। वे रिश्ते को और वक्त देना चाहती थीं. इसी वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आई और ये अलग हो गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -