ससुराल की किस्मत चमका देती है डिंपल वाली लडकियां
ससुराल की किस्मत चमका देती है डिंपल वाली लडकियां
Share:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई चीजें हैं जिनके बारे में जानने के बाद हैरानी होती है। वहीं इस शास्त्र के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व भविष्य की जानकारी देता है। जी हाँ हालाँकि ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति की राशि के आधार पर ये गणना करता है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र व्यक्ति के शरीर के अंगों के आकार, रंग, शरीर के निशान आदि के आधार पर ये गणना करता है। जी हाँ और आप तो जानते ही होंगे हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है और उसी पर निर्भर करता है व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य। अब आज हम अपको उन लड़कियों की विशेषता बताने जा रहे हैं जिनके गालों पर डिंपल होता है। जी हाँ, कहा जाता है ऐसी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है।

गालों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव-

- सामुद्रिक शास्त्र में बताया है कि वो लड़कियां जिनके गालों पर डिंपल आते हैं उनकी आर्थिक स्थिति अन्य लड़कियों की तुलना में बहुत अच्छी होती है। जी हाँ और ये लड़कियां जीवन में खूब सुख पाती हैं। इन्हे पैसों की कभी तंगी नहीं रहती। खुले हाथों से खर्च करती हैं और इसी के साथ ही, शादी के बाद भी इन लड़कियों का जीवन खुशहाली बना रहता है।

- गालों पर काला तिल होने वाली लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। जी हाँ और जीवन में हर कार्य में सफलता पाती हैं। इसके अलावा अगर पुरुषों के गाल पर काला तिल हो तो यह शुभ नहीं माना जाता। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा होना अशुभ बताया गया है।

- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गुलाबी उभरे हुए गालों वाले लोग भी किस्मत के धनी होते हैं। जी हाँ और ऐसी लड़कियां एक खुशहाल जीवन जीती हैं। वहीं ऐसे लोग जिस भी कार्य को करते हैं, उसमें सफलता ही हासिल करते हैं।

- गालों में उभार न होने वाले जातक या फिर पिचके हुए गाल वाले जातकों को लेकर कहा जाता है कि इन लोगों को पारिवारिक सुख नहीं मिल पाता। जी हाँ और ये इस मामले में कच्चे होते हैं।

राहु ग्रह को शांत करती है ये अंगूठी, आज ही करे धारण

कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

विवाह में आ रही है रुकावट तो सुपारी पर ये चीज लगाकर रख दें मंदिर में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -