कृषि मंत्री पर दिग्विजय ने कसा तंज, बोले- 'जिनके पास खेती ही नहीं, तो वो किसानी क्या जानते होंगे'
कृषि मंत्री पर दिग्विजय ने कसा तंज, बोले- 'जिनके पास खेती ही नहीं, तो वो किसानी क्या जानते होंगे'
Share:

भोपाल: कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर एक तरफ तो किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में विपक्षी दल भी लगातार किसान आंदोलन को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। आपको पता हो तो राज्यसभा में बीते शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच कृषि कानूनों को लेकर तीखी बहस हुई। ऐसे में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर तंज कसा है।

 

उन्होंने कहा कि, 'उन्हें किसानी की जानकारी नहीं है।' जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कृषि मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ बात करने के लिए दो मंत्रियों को लगाया हुआ है। नरेंद्र सिंह तोमर जिनके पास खेती ही नहीं, तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल जो कॉरपोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। दोनों ही मंत्री किसानी को लेकर अनुभवहीन हैं और यह कृषि कानून पर कैसे किसानों को संतुष्ट कर सकते हैं।' वैसे आप सभी को बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा था कि 'वह खून से खेती कर सकते है।'

इसी पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 'भाजपा हमेशा दंगे करवाना चाहती है।' इसी के साथ उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा है कि, 'खून से खेती करना कांग्रेस का इतिहास नहीं रहा है। जो गोधरा में हुआ वो पानी की खेती थी या खून की खेती थी। भाजपा हमेशा नफरत और हिंसा की राजनीति करती आई है। वहीं कांग्रेस सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलती आई है।' वैसे आप जानते ही होंगे कृषि कानून को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है और अब तक वह कई ट्वीट्स कर चुकी है।

8 फरवरी के बाद MP में फिर ठंड दिखाएगी अपने तेवर

टोने-टोटके के चक्कर में पड़ी बहू, सिद्धि के लिए अपने ही ससुर के साथ कर डाला ये काम

MP के इन इलाकों में हुआ चक्काजाम, किसानों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -