गांधी परिवार के वंशज वरूण, भाजपा में नहीं बैठते फिट- दिग्विजय
गांधी परिवार के वंशज वरूण, भाजपा में नहीं बैठते फिट- दिग्विजय
Share:

नईदिल्ली। रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर उपजी समस्या को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सांसद वरूण गांधी की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, नेहरू - गांधी परिवार के वंशज वरूण गांधी उसी तरह की विचारधारा रखते हैं, वे भाजपा में फिट नहीं बैठते हैं। उल्लेखनीय है कि, वरूण गांधी ने एक समाचार पत्र में लेख लिखा था।

इस लेख में उन्होंने लिखा था कि, भारत को रोहिंग्या समुदाय की सहायता करना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार को अतिथि देवो भवः की परंपरा याद दिलाते हुए लिखा था कि, इन शरणार्थियों को शरण देना चाहिए। हालांकि उनके जिस लेख को प्रकाशित किया गया, उसमें लिखा गया था कि, सभी सुरक्षा परेशानियों का आंकलन कर लेना चाहिए।

हम ऐसे प्रयास करें, जिससे शांतिपूर्ण तरह से उनकी घर वापसी में हम मदद कर सकें। सांसद वरुण गांधी के इस तरह के बयान की आलोचना केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने की है,उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रहित को ध्यान में रखतें हों,उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

रोहिंग्या शरणार्थियों का समर्थन कर फंसे वरुण गाँधी

रोहिंग्या मुसलमान बना रहे हिंदूओं को निशाना

रोहिंग्या मुसलमानों को रोकने के लिए भारतीय सेना करेगी 'मिर्ची बम' का इस्तेमाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -