कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, अब अध्यक्ष पद को लेकर 'दिग्गी राजा' ने दिया बड़ा बयान
कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, अब अध्यक्ष पद को लेकर 'दिग्गी राजा' ने दिया बड़ा बयान
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे कई दोस्त मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं, मगर 30 सितंबर तक प्रतीक्षा कीजिए, चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। 

बता दें कि दिग्विजय सिंह का ये बयान ऐसे समय पर आया, जब राजस्थान में सियासी घमासान जारी है। यही नहीं चर्चा है कि राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे के चलते अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में अब मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से संबंधित सवाल पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि 30 सितंबर तक की प्रतीक्षा कीजिए। चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। मेरे कई दोस्त मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। मगर 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए। बता दें कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। उन्होंने इससे संबंधित एक सवाल के जवाब में दिग्गी राजा ने कहा था कि आप मेरा नाम खारिज क्यों कर रहे हैं?  

मध्यप्रदेश में बनेगा सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, MBA पास एक युवा संत ने लिया निर्णय

मंत्री कुंवर विजय शाह ने राहुल गांधी की शादी को लेकर दिया ब्यान, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

सत्याग्रह कर रहे युवाओं को पुलिस ने भेजा नोटिस, थाने में हाजिर होने का दिया आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -