दिग्विजय सिंह ने किया RSS पर हमला, संघ को बताया गैरपंजीकृत संस्था
दिग्विजय सिंह ने किया RSS पर हमला, संघ को बताया गैरपंजीकृत संस्था
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक गैर-पंजीकृत संस्था है और उन्होंने इस संगठन को वार्षिक रूप से मिलने वाले धन की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा, विशेष रूप से 'गुरु पूर्णिमा को' मिलने वाले धन की। एक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने कहा, 'एक गैर पंजीकृत संगठन को प्रतिबंधित करने का कोई सवाल ही नहीं है. आपने बार-बार आरएसएस को प्रतिबंधित करने की मांग की है, आपको पता है आरएसएस पंजीकृत संगठन नहीं है।

उन्होंने कहा, वे (RSS) गुरु पूर्णिमा को बड़ी राशि एकत्र करते हैं, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता। गुरु दक्षिणा के रुप में RSS को कितना धन मिलता है? उसका क्या कभी कोई हिसाब लिया गया है?' दिग्विजय ने कहा, 'क्योंकि गैर-पंजीकृत संगठन RSS किसी अधिनियम के तहत नहीं आता है। यह धन कहां जाता है? इसका खुलासा RSS को करना चाहिए।

गुजरात के उना में मृत गाय की चमड़ी उतारने पर दलितों की पिटाई के मामले पर सवाल करने पर, दिग्विजय ने दावा किया कि हमले के लिए जिम्मेदार संगठन भी पंजीकृत नहीं है और उसके सदस्य 'स्थानीय पुलिस की शह से धन उगाहने वाले गुंडे हैं।' उन्होंने कहा, आप ऐसे संगठन को कैसे प्रतिबंधित कर सकते हैं? पंजीकृत संगठन कहां हैं? क्या उन्हें कानून के तहत नैतिक पुलिसिंग का अधिकार दिया गया है? क्या उनके पास जिसे मन में आए पीटने का अधिकार है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -