प्रियंका पर टिप्पणी करना भाजपा की घटिया सोच- दिग्विजय सिंह
प्रियंका पर टिप्पणी करना भाजपा की घटिया सोच- दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर उन्हे निशाने पर लेते हुए कहा कि यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर पत्नी के साथ पहुंचे दिग्विजय ने आज यहां कुछ प्रेस वालों से बातचीत में कहा है कि प्रियंका उस परिवार का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका इतिहास त्याग एवं कुर्बानी से समबन्धित है।

प्रियंका अभी बच्ची हैं, पीएम मोदी के खिलाफ मैडम सोनिया को मैदान में उतारे कांग्रेस - भाजपा

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनकी दादी एवं पिता ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उनके बारे में अभद्र टिप्पणी भाजपा की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा के नेता बौखला गए हैं। उन्होने कहा है कि मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पीएम मोदी ने न तो भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को न तो पूरा किया और न ही चुनावी सभाओं में किए गए वादों को पूरा किया है। उल्टा भाजपा ने कांग्रेस की जिन नीतियों का पहले विरोध किया, उन्हे ही सत्ता में आने पर अपनाकर उसका क्रेडिट ले लिया।   

बरसाती मेंढक हैं प्रियंका गाँधी, जब चुनाव आते हैं बाहर आ जाती हैं - साध्वी प्राची

सिंह ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विदाई निश्चित है। उन्होने कहा है कि पिछली बार उत्तर एवं मध्य भारत के अधिकांश प्रदेशों में भाजपा ने करीब सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार भाजपा को इन्ही प्रदेशों में करारा झटका लगने वाला है। उन्होने छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के बारे में सवाल किए जाने पर कहा है कि यहां ही नही बल्कि देश में इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा।

खबरें और भी:- 

पीएम मोदी ने छोटा भीम को कहा शुक्रिया, जानिए आखिर क्या है वजह ?

फिलिपींस : सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान बम विस्फोट, 20 की मौत

कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई, प्रियंका को नहीं कहा 'चॉकलेटी चेहरा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -