कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई, प्रियंका को नहीं कहा 'चॉकलेटी चेहरा'
कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई, प्रियंका को नहीं कहा 'चॉकलेटी चेहरा'
Share:

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री पर की गई विवादित टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि एक चैनल द्वारा मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, जो कदापि सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि मेरे द्वारा 'चाकलेटी चेहरे' शब्द का उपयोग बॉलीवुड चेहरों के लिए किया गया था।

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने दी अधिकारियों को धमकी, कहा... आप समझ जाना क्या होगा..

उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता अभिनेत्री करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से चुनावी रण में उतारने की बात कर रहे हैं। कुछ नेता तो अभिनेता सलमान खान को इंदौर से चुनाव लड़वाने की भी बात कर रहे हैं। हाल के दिनों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त की गई प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी उनके सक्रिय राजनीति में आने की मांग की जाती थी।

पहले मिठाई की तरह बांटे जाते थे पद्म पुरस्कार, पीएम मोदी ने किया बड़ा बदलाव- हुकुमदेव

आपको बता दें कि प्रियंका गाँधी के राजनीति में एंट्री करने के बाद से भाजपा नेता उनपर लगातार हमले कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता सुब्रमणियम स्वामी ने प्रियंका को लेकर कहा है कि प्रियंका बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित हैं, ऐसे में वे कब अपने दिमाग का संतुलन खो बैठेंगी। इसका कोई भरोसा नहीं है, लेकिन जनता को इस बारे में पता होना चाहिए।

खबरें और भी:-

पर्रिकर की बीमारी से राज्य के काम-काज पर कोई असर नहीं पड़ा : श्रीपद नाइक

कर्णाटक के नाटक पर खड़गे ने किया भाजपा का घेराव

राजद कार्यालय में तेजप्रताप को नहीं मिली एंट्री, लालू के लाल ने दी औकात में रहने की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -