'हिंदुओं का विरोध करने के मामले में ब्रांड एंबेसडर हैं दिग्विजय सिंह': BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा
'हिंदुओं का विरोध करने के मामले में ब्रांड एंबेसडर हैं दिग्विजय सिंह': BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री मोदी पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से घमासान मच गया है। दिग्विजय सिंह द्वारा पीएम मोदी को ‘रावण’ कहने पर भाजपा आक्रोशित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं का विरोध करने के मामले में ब्रांड एंबेसडर हैं। हिंदू विरोधी नेताओं को राम में भी रावण दिखेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पीएम को गाली देते हैं। दिग्विजय सिंह ने महंगाई की बात की, लेकिन यह पता होना चाहिए कि दुनिया में सबसे कम महंगाई दर भारत में है। बेरोजगार युवाओं के साथ स्वयं दिग्विजय सिंह ने धोखा किया था।दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए वीडी शर्मा ने कहा, मोदी सरकार में 93 हजार स्टार्टअप की शुरुआत हुई। 10 लाख युवाओं को प्रत्येक महीने नौकरी दी गई है। भ्रष्टाचार का रावण कौन है ये सब जानते हैं। वल्लभ भवन को उन्होंने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।

आगे वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो कमेंट किया है वो उनकी देश विरोधी मानसिकता को दिखाता है। देश की जनता ने तय किया है देश में राम कौन है। देश में सुशासन का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि रावण कौन है और राम कौन है।दरअसल, इससे पहले भाजपा ने राहुल गांधी को आधुनिक युग का ‘रावण’ बताया था। इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि ‘राहुल गांधी जी के वास्तव में 7 मानवीय गुणों वाले चेहरे हैं। रही बात रावण की तो समूचे देश को ये मालूम है कि रावण के 7 नहीं 10 सिर थे तथा आज की दिनांक में वो अहंकारी दशानन कौन है? यह सब जानते हैं’।

चीन ने कराई थी खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या, मकसद था- 'भारत और पश्चिमी देशों में फूट डालना' - रिपोर्ट

इंदौर में दिखा कांग्रेस और BJP नेताओं का 'भरत मिलाप'! एक ने छुए तो दूसरे ने लगा लिया गले

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान, दोपहर 12 बजे निर्वाचन आयोग की PC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -