दिग्विजय ने मोदी को लिया आड़े हाथ
दिग्विजय ने मोदी को लिया आड़े हाथ
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि उन पर धिक्कार है। दिग्विजय पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस और भाजपा का चरित्र झूठे आरोप लगाने और धमकाने का है।

वे नेहरू परिवार को बदनाम करने में लगे हैं। उनका कहना है कि झूठ बोलकर वे कांग्रेस पर आरोप तो लगा रहे हैं लेकिन एक भी आरोप साबित नहीं कर पाऐ हैं। ऐसे में उन पर धिक्कार है। 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं पर नेशनल हेराल्ड मामले में भ्रष्टाचार करने और इसके बाद अगस्ता वेस्ट लैंड हेलिकाॅप्टर की खरीदी गलत तरीके से करने का आरोप लगाया गया। ऐसे में इन नेताओं पर कार्रवाई की अपील भी भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की। इस मामले में राजनीति गर्माई और संसद व संसद के बाहर विरोध और हंगामा हुआ। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -