दिग्विजय का विवादित बयान, कहा हिंदुत्व का धर्म से कोई वास्ता नहीं
दिग्विजय का विवादित बयान, कहा हिंदुत्व का धर्म से कोई वास्ता नहीं
Share:

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा ने कांग्रेस को राम विरोधी और हिंदू विरोधी बताया है. गुना में अपने भाई लक्ष्मण सिंह का नामांकन फॉर्म भरवाने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब का जवाब देते हुए कहा कि विवादित स्थल पर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है, भाजपा को इस सम्बन्ध मेंअदालत का निर्णय मानना चाहिए.

मिजोरम: छात्र संगठनों ने की मुख्य निवार्चन अधिकारी को हटाने की मांग

एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा था कि आरएसएस को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुत्व का धर्म से कोई वास्ता नहीं है, हिंदुत्व केवल राजनैतिक शब्द है, धार्मिक शब्द नहीं. राम मंदिर को लेकर देशभर में चल रही चर्चा के बीच दिग्विजय सिंह के इस बयान ने राजनितिक जगत में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर भी दिग्विजय सिंह का यह बयान ट्रोल हो रहा है.

मध्यप्रदेश चुनाव: टिकट न मिलने से खफा हुए भाजपा नेता, दिया पार्टी से इस्तीफा

मध्यप्रदेश के चुनावी समर में भाजपा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को राजनीतिक हवा दी है, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चुनाव के लिए मप्र के मीडिया प्रभारी बनाए गए संबित पात्रा ने कहा कि इस बयान से कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हुआ है. पात्रा ने कांग्रेस को राम विरोधी और हिंदू विरोधी बताया है.

खबरें और भी:-

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव, फेसबुक इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किए विवादित पेज

विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत मुश्किल, कांग्रेस दे रही कड़ी चुनौती

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में बना इतिहास, 44 साल का रिकॉर्ड टुटा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -