युद्ध भड़काने में लगे PM मोदी और NSA डोभाल
युद्ध भड़काने में लगे PM मोदी और NSA डोभाल
Share:

नई दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा एलओसी के पास आतंकियों के लाॅन्च पेड्स को ध्वस्त कर की गई सर्जिकल स्ट्राईक की अब तक तो सभी तारीफ कर रहे थे लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युद्ध भड़काने वाला बताया है। उनका कहना था कि सत्ताधारी दल केवल वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहा है।

दरअसल वे एक समाचार चैनल से चर्चा कर रहे थे। चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल युद्ध के हालात पैदा कर रहे हैं वे युद्ध भड़काने में ही लगे हैं जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के नेता अपनी हौसला अफजाई कर रहे हैं अपनी ही तारीफ कर रहे हैं।

अच्छा तो यह होगा कि इस मसले को भारतीय सेना पर छोड़ दिया जाए। दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान को लेकर भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस आॅपरेशन के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कहा था कि 56 इंच का सीना अब फूलकर 100 इंच हो गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -