क्या दूषित पानी पीने से बीमार पड़े भगवंत मान ? वायरल Video से उठ रहे सवाल
क्या दूषित पानी पीने से बीमार पड़े भगवंत मान ? वायरल Video से उठ रहे सवाल
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान पेट दर्द की शिकायत के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे, हालांकि, उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रदूषित पानी पीते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में इस बात की अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या इस पानी को पीने से उनके पेट में दर्द शुरू हुआ। AAP की पंजाब इकाई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भगवंत मान एक नदी से गिलास में पानी भरकर पीते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

AAP पंजाब द्वारा साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में पंजाबी में लिखा हुआ था कि, 'मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर लोधी में पवित्र जल पीते हुए गुरु नानक साहिब की भूमि को नमन किया। भगवंत मान और राज्य सभा सदस्य संत सिचेवाल जी ने पवित्र स्थान की सफाई का बीड़ा उठाया है।' बता दें कि यह वीडियो 17 को जुलाई को ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। पर्यावरणविद और राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री को काली बेईं नदी के सफाई अभियान में बुलाया था।

इसी दौरान भगवंत मान ने एक गिलास पानी पी लिया था। इस पानी में आसपास के कस्बों और गांवों के सीवेज का पानी भी आकर मिलाता है। वह पानी भगवंत मान ने पी लिया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। हालांकि आम आदमी पार्टी या फिर पंजाब CMO की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

गुजरात में भी AAP का 'फ्री' का वादा, केजरीवाल बोले - सरकार बनते ही 3 महीने में...

जेपी नड्डा ने भाजपा की राज्य इकाइयों में प्रमुखो की नियुक्ति कीं

'युवराज की पेशी तो कांग्रेसी सड़क पर उतरे थे, अब राजमाता जा रही हैं तो भी...': नरोत्तम मिश्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -