बिग बॉस के बाद सुधरे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते? खुद एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा
बिग बॉस के बाद सुधरे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते? खुद एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता सबसे अधिक ख़बरों में रहा। दोनों के बीच तनाव भी देखने को मिला। कपल के झगड़े देखने के बाद लोगों का कहना था इनकी शादी नहीं चलेगी, दोनों साथ नहीं रह पाएंगे। इन सभी अटकलों को विक्की ने गलत ठहराया है। अपने एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि हम उस दुनिया में रहते हैं जहां मर्द और औरत दोनों की समान फीलिंग्स होती है।

उनके अलग ओपिनियन हो सकते हैं। वो बहस कर सकते हैं। मुझे नहीं पता लोगों ने ये ट्रैक कैसे मिस किया। शो पर अपने ओपिनियन देना आवश्यक है। नहीं तो लोग कहेंगे आप बस अपने पार्टनर की सुन रहे हैं। आपके स्वयं के फैसले कहां हैं? रोजाना की जिंदगी में, हम अपनी लड़ाइयों की रिकॉर्डिंग नहीं देखते हैं। तो नहीं जानते लड़ते समय हम कैसे लगते हैं। मैं बहस कर सकता हूं, अपना स्टैंड ले सकता हूं। मगर मेरे रिलेशन के खिलाफ कुछ भी नहीं है। वो हमेशा सेम रहेगा।

विक्की बोलते हैं- बिग बॉस हाउस में रिलेशनशिप ही प्राथमिकता नहीं होती। आपको गेम के बारे में भी सोचना पड़ता है। मैं बिजनेसमैन हूं जिसने शो के लिए ऑफ लिया है। मुझे लगा ये एंजॉय करने का बेस्ट टाइम है। इसलिए मेरा फोकस गेम पर था। हालांकि मेरे ख्याल से जहां तक इमोशंस की बात है मुझे अंकिता के साथ पोलाइट रहना चाहिए था।

'राजनीति का श‍िकार हुआ CID...', इस मशहूर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोने की चेन के लिए हत्या की कोशिश, आंध्र प्रदेश में चौंकाने वाली घटना

हीरो एक्सट्रीम 125आर या टीवीएस रेडर 125, कौन सी बाइक आपके लिए सबसे अच्छी है? जानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -