दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र कुमार, महिला अधिकारी संग लिए सात फेरे
दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र कुमार, महिला अधिकारी संग लिए सात फेरे
Share:

रोहतास: इन दिनों बिहार के रोहतास जिले के कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार ख़बरों में हैं। उन्होंने फिर से शादी रचाई है। IAS धर्मेंद्र कुमार ने एक भव्य शादी कार्यक्रम में अपनी अधीनस्थ अफसर अनु पांडेय के साथ सात फेरे लिए। अनु भी पटना कृषि विभाग में ओएसडी के पद पर नियुक्त हैं। धर्मेंद्र कुमार 25वीं रैंक लाकर IAS बने थे।

नालंदा के धर्मेंद्र कुमार अभी रोहतास के कलेक्टर हैं। कलेक्टर के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग जमुई जिले में हुई थी। UPSC की परीक्षा में 25वीं रैंक लाने वाले धर्मेंद्र कुमार का उनकी अधीनस्थ अफसर अनु पांडेय के साथ संपर्क हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को समझा तथा शादी का निर्णय लिया। उन्होंने अनु पांडेय के साथ शादी रचा ली है। शादी में दोनों के परिवार वाले व रिश्तेदार सम्मिलित हुए। कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार की शादी 11 मार्च 2015 को पटना जिले के बाढ़ निवासी आशीर्वाद पाइप एवं कामधेनु सरिया के मालिक विनय की बेटी वत्सला सिंह से हुई थी। शादी के बाद दोनों का रिश्ता नहीं चल सका। 7 मार्च 2018 को कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने पत्नी से तलाक के लिए अदालत में अर्जी दे दी थी।

वही इसी के चलते धर्मेंद्र कुमार पर भी दहेज उत्पीड़न का मामला अदालत में दायर किया गया। धर्मेंद्र कुमार की पहली पत्नी वत्सला सिंह ने 21 मार्च 2018 को धर्मेन्द्र कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्पश्चात, वे राष्ट्रीय महिला आयोग के पास चली गईं। महिला आयोग ने कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार को 20 जुलाई को तलब किया था। इस मामले में सीआईडी के एडीजी कार्यालय में सिटी एसपी एवं महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू के बीच कहासुनी भी हुई थी। आपको बता दें कि वत्सला सिंह की शादी 11 मार्च 2015 को 2013 बैच के IAS अफसर धर्मेंद्र कुमार से आपसी सहमति के साथ हुई थी। 

पुलवामा की मस्जिद में लगी भयंकर आग, खतरे में पड़ी 300 से ज्यादा जिंदगियां

The Kerala Story देखने गए लोगों पर हुआ हमला: बंगाल पुलिस को BJP ने बताया – ‘जजियाखोर सरकारी गुंडा’

देर रात हुए सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -