आनंद एल राय की फिल्म में फिर काम करते नजर आएंगे धनुष
आनंद एल राय की फिल्म में फिर काम करते नजर आएंगे धनुष
Share:

तमिल अभिनेता धनुष अपनी अदाकारी के कारण से साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हुए दिखाई देते है। वह अब तक कई बॉलीवुड मूवीज में दिखाई दे चुके है। धनुष को उनकी फिल्मों के कारण से भी पहचाना जाता है। वह खुद को दूसरी भाषाओं की मूवी में भी सक्रिय रखते हैं। कॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, धनुष ने अब तक मूवीज में काम किया है। हाल ही में धनुष को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनका नया लुक बहुत ज्यादा वायरल हो गया था। अभिनेता के नए रूप को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनकी नई फिल्म का लुक हो सकता है। 

आनंद एल राय की फिल्म में करेंगे काम: इस दौरान एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, धनुष अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। कहा जा रहा है  कि एक्टर 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' के बाद तीसरी बार निर्देशक आनंद एल राय के साथ मूवी में काम करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार धनुष ने कथित तौर पर मुंबई में आनंद एल राय से मुलाकात की और अभिनेता ने अपनी चौथी मूवी और निर्देशक के साथ तीसरी फिल्म के लिए एक लुक टेस्ट भी दिया है।

कैप्टन मिलर में जल्द आएंगे नजर: हालांकि, अभी तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि हिंदी मूवी अतरंगी रे में धनुष के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस मूवी को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो धनुष इस समय कैप्टन मिलर नाम की मूवीज में काम कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -