इस साल दो दिन पड़ रही है धनतेरस, जानिए क्या है वजह
इस साल दो दिन पड़ रही है धनतेरस, जानिए क्या है वजह
Share:

नई दिल्ली: इस साल दो दिन यानी 25 व 26 अक्टूबर को धनतेरस पड़ रही है। इस कारण इस साल दीवाली तक तिथियों की विचित्र स्थिति बन रही है। क्योंकि एक ही तिथि दो दिन पड़ने से यह संशय पैदा हुआ है। इस बार 2 दिन धनतेरस, 2 दिन नरक चतुर्दशी और 2 दिन ही अमावस्या तिथि पड़ रही है। इसी दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है।

हालांकि कोई भी त्योहार दो दिन नहीं मनाया जा सकता। इसके लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं जिसके मुताबिक धनतेरस व दिवाली मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, दो दिन धनतेरस पड़ने के बाद भी 25 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाई जाएगी। हालांकि त्रयोदशी की तिथि 26 अक्टूबर को भी है। इस कारण 25 अक्टूबर शुक्रवार को धनतेरस मुहूर्त के बारे में शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धनवंतरी सागर मंथन के दौरान प्रकट हुए थे।

इस कारण इसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाना उचित है। हालांकि इसमें समस्या ये आ रही है कि त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ रही है। इस कारण शास्त्रों के मुताबिक जिस दिन शाम के समय प्रदोष काल में त्रयोदशी हो उसी दिन धनतेरस की पूजा की जानी चाहिए। इसी नियम के कारण इस बार 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को ही धनतेरस मनाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में चार गिरफ्तार

अयोध्या मामला: मुस्लिम पक्ष ने अपने 'मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' को किया सार्वजनिक

आचार्य तुलसी है अणुव्रत आंदोलन के सूत्रधार, जनकल्याण के लिए की इतने लाख किलोमीटर पैदल यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -