धनतेरस पर कब से है खरीदारी का योग, जानिए मुहूर्त
धनतेरस पर कब से है खरीदारी का योग, जानिए मुहूर्त
Share:

इस साल धनतेरस में शाम सवा पांच बजे से रात दो बजे तक खरीदारी का योग बन रहा है। जी दरसल 22 अक्टूबर(शनिवार) को धन्वंतरी जयंती अर्थात धनतेरस मनाया जा रहा है। इसके बाद दिपावली इस वर्ष 24 अक्टूबर(सोमवार) को पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस वर्ष दिपावली बिहारवासी हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र और विषकुंभ योग में मनाएंगे। जबकि शनिवार शाम 4:24 बजे से त्रयोदशी शुरु हो रहा है।

इस वजह से 4:24 बजे के बाद ही धनतेरस माना जाएगा और 23 अक्टूबर 2022(रविवार) को शाम 4:55 बजे तक रहेगा। इसके बाद ही नर्क चतुर्दशी प्रारंभ होगा। हालाँकि स्थिर लग्न के अनुसार 22 अक्टूबर की रात 6:44 बजे से 8:41 बजे वृष और रात 1:12 बजे से 3:26 बजे तक सिंह राशि पड़ रहा है।

इस बार मनेगी रोजगार वाली दिवाली! धनतेरस पर PM मोदी ने किया रोजगार मेला का आगाज

इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को शाम 5:04 बजे से अमावस्या शुरु हो रहा है। इसलिए इस वर्ष दिवाली की पूजा शाम 5:04 बजे के बाद ही शुरु करना श्रेयस्कर होगा। आने वाले 25 अक्टूबर को ग्रहण होने के कारण 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। जी हाँ और सूर्य ग्रहण पटना में दिन में 4:42 बजे से शुरु होकर 5:13 बजे तक मोक्ष होगा। चूंकि 25 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रहा है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 24 अक्टूबर को लोग दिपावली मनाएंगे।

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें

धनतेरस का खरीदारी का मुहूर्त

शुभ मुहूर्त शाम 5:17 से 6:42 बजे तक

चर मुहूर्त रात 9:34 बजे से 11 बजे तक

लाभ मुहूर्त रात 11 बजे से 12:25 बजे तक

अमृत मुहूर्त रात 12:25 बजे से 1:51 बजे तक

गोधूलि पूजा शाम 5:04 बजे से 6:40 बजे तक

शुभ मुहूर्त 6:40 बजे से 8:05 बजे तक

चर मुहूर्त 10:56 बजे से 12:21 बजे तक

लाभ मुहूर्त 12:21 बजे से 1:47 बजे तक

अमृत मुहूर्त 1:47 बजे से 3:12 बजे तक

धनतेरस पर एक झटके में इतना सस्ता हो गया सोना, जल्द खरीदें

धनतेरस पर इस दिशा में रखे धन, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

धनतेरस पर जरूर पढ़े माँ लक्ष्मी की यह पौराणिक कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -