धनतेरस पर जरूर पढ़े माँ लक्ष्मी की यह पौराणिक कथा
धनतेरस पर जरूर पढ़े माँ लक्ष्मी की यह पौराणिक कथा
Share:

दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी करने का दिन माना जाता है। जी हाँ और धनतेरस पर खरीदी गईं चीजें बेहद शुभ और लाभकारी होती हैं। कहा जाता है इस दिन सोने व चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। केवल यही नहीं बल्कि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तारीख को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। अब आज धनतेरस पर खरीदारी के अलावा मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर और श्रीगणेश की पूजा का विधान है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की कथा सुनने से सौभाग्य, धन व समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज हम आपको वही कथा बताने जा रहे हैं।

दिवाली पार्टी में सुहाना का लुक देख दीवाने हुए लोग, वीडियो हो रहा वायरल

मां लक्ष्मी जी की कथा पौराणिक कथा- एक बार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर पहुंचे। जहां विष्णु भगवान ने दक्षिण दिशा में जाने की इच्छा जताई। तब प्रभु ने मां लक्ष्मी जी को वहीं उचित स्थान पर बैठा दिया और स्वयं दक्षिण दिशा की ओर निकल पड़े। लेकिन मां लक्ष्मी जी भी चुपके से उनके पीछे चल पड़ीं। एक जगह पहुंचकर मां लक्ष्मी ने एक किसान के खेत से फूल लेकर श्रृंगार किया और गन्ने का रस पीया।

धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें आज के भाव

लेकिन भगवान विष्णु ने लक्ष्मी जी को देख लिया और क्रोधित होकर शाप दे दिया कि वह किसान की 12 साल तक सेवा करेंगी, जिसके बाद 12 साल तक मां वहीं उस किसान के घर में रहीं। 12 साल बाद जब प्रभु मां लक्ष्मी जी को लेने आए तो उन्होंने किसान से कहा कि तेरस पर रात्रि में घी का दीपक जलाकर एक तांबे के कलश में रुपये और पैसे भरकर मेरी पूजा करें। इससे सालभर मैं तुम्हारे घर ही रहूंगी। तब से धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें

धनतेरस के दिन घर लाएं लाफिंग बुद्धा, होंगे ये बेहतरीन लाभ

धनतेरस पर घर न लाएं खाली बर्तन, ये 3 शुभ चीजें रखे जरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -