DGCA का आदेश- 31 जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रहेगा प्रतिबन्ध
DGCA का आदेश- 31 जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रहेगा प्रतिबन्ध
Share:

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के आवागमन पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2021 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। किन्तु इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली फ्लाइट्स जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक बैन लगाया गया था। 

DGCA के आदेश के मुताबिक, केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की इजाजत होगी। बता दें कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी कि वजह से दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से चालू किया था। इसके बाद विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया गया और कई देशों के साथ एयर बबल अनुबंध भी किया गया। 

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि इस नए वायरस के कारण ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।

इंडियन एयरफोर्स के लिए 6 नए हथियार करेगी एयर इंडिया, चीन-पाक बॉर्डर पर मिलेगी मदद

देश का सबसे बड़ा डिफॉल्टर कौन ? ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा अनिल अंबानी का नाम

ट्विटर CEO जैक के खिलाफ FIR दर्ज, माँ काली पर किया था विवादित ट्वीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -