लक्ष्य के करीब पहुंची देवास नोट प्रेस, अब तक छाप दिए 410 करोड़ नोट
लक्ष्य के करीब पहुंची देवास नोट प्रेस, अब तक छाप दिए 410 करोड़ नोट
Share:

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) से नोटों की छपाई को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। बीएनपी इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के पास पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार 2018-19 के लिए बीएनपी को 4400 मिलियन (440 करोड़) नोट छापने का लक्ष्य मिला था। अब तक 4100 मिलियन (410 करोड़) से अधिक नोट छप चुके हैं।

31 मार्च तक लक्ष्य से अधिक नोट छपने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां अभी 500 के नोटों की छपाई चल रही है। आवश्यकता के मुताबिक सौ और दो सौ रुपये के नोट भी छप रहे हैं। नोटबंदी के बाद बीएनपी में पांच सौ रुपये का नया नोट छपना आरम्भ हुआ था। ज्यादा काम को देखते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सेना के जवानों की भी इसमें सहायता ली गई थी। उस समय छुट्टी के दिनों में भी काम हुआ था।

उस वित्तीय वर्ष के आगाज़ के समय बीएनपी को 3200 मिलियन (320 करोड़) नोट छापने का लक्ष्य मिला था, किन्तु कई यूनियनों से विचार विमर्श के बाद यह लक्ष्य 3600 मिलियन (360 करोड़) कर दिया गया था। तेजी से काम होने से लक्ष्य पूरा होने के करीब पहुँच गया है। उस समय यह आंकड़ा 3913 मिलियन पहुंच गया था। इस काम को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2017-2018 के लिए चार हजार मिलियन नोट छापने का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद 2018-19 में लगभग 4400 मिलियन नोट छापने का लक्ष्य दिया गया था।

खबरें और भी:-

800 रूपये तक सस्ता हुआ सोना तो चांदी में भी नजर आयी गिरावट

गैस ग्रिड परियोजना के लिए मंत्रालय ने प्रदान की 9000 करोड़ रुपये की स्वीकृति

इस प्रदेश में दो रुपये तक महंगा हुआ सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलिंडर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -