देव दिवाली: आज जरूर करें यह उपाय, चमक उठेगी किस्मत
देव दिवाली: आज जरूर करें यह उपाय, चमक उठेगी किस्मत
Share:

देशभर में आज यानी 18 नवंबर को देव दीपावली (Dev Deepawali 2020) का पावन पर्व मनाया जा रहा है, हालाँकि कुछ लोगों के द्वारा इसे कल भी मनाया जाने वाला है। आप सभी को बता दें कि इस पर्व को हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाने की परंपरा है। आपको बता दें कि इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima) के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन पूजन-पाठ, कर्मकांड करना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर ने देवताओं की प्रार्थना पर सभी को उत्पीड़ित करने वाले राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया, जिसके उल्लास में देवताओं ने दीपावली मनाई, जिसे देव दीपावली के रूप में मान्यता मिली। वैसे इस दिन धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप कई उपाय कर सकते हैं जो आपको लाभ देंगे। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

जरूर करें दान-पुण्‍य: कहा जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-पुण्‍य जरूर करना चाहिए। अगर आप पवित्र नदियों में स्‍नान नहीं कर सकते तो पवित्र नदियों के जल को पानी में मिलाकर नहा ले। ऐसा करने के लिए 19 नवंबर 2021 को ब्रह्मा मुहूर्त से लेकर दोपहर 02:26 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

नदी में करें स्नान: कार्तिक माह के पूरे महीने में पवित्र नदी में स्नान करने की प्राचीन परंपरा रही है। ऐसा कहा जाता है इस शुभ माह में श्री हरि जल में निवास करते हैं।

उपाय: मिट्टी या आटे का दिया ले लें और उसमें घी या तेल डाल दें। अब उसमे मौली की बाती बनाकर लगा दें। ध्यान रहे इसमें 7 लौंग डालें और 11 बार 'ऊं हीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:' का जाप कर लें। अब अंत में दीपक मुख्यद्वार के गेट पर पूर्व दिशा में रख दें। दीपक जब भी रखें उसके बाद कम से कम वह चार बजे तक जरूर जलना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

इन मंत्रों का जाप करें: ॐ नम: शिवाय’, ॐ हौं जूं सः, ॐ भूर्भुवः स्वः, ॐ त्र्यम्बेकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धूनान् मृत्योवर्मुक्षीय मामृतात्, ॐ स्वः भुवः भूः, ॐ सः जूं हौं ॐ।

आज है देव दिवाली, जानिए इस दिन दीपदान करने का महत्व

आज दिल्ली में 'यूपी फतह' का फार्मूला तैयार करेगी भाजपा, नड्डा की अगुवाई में मंथन करेंगे दिग्गज नेता

'कंगना एक नचनिया है': कांग्रेस नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -