'कंगना एक नचनिया है': कांग्रेस नेता
'कंगना एक नचनिया है': कांग्रेस नेता
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में मंत्री और कांग्रेस नेता विजय नामदेव वडेट्टीवार (Vijay Namdev Vadettiwar) ने हाल ही में कंगना रनौत को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल उन्होंने महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत पर विवादास्पद बयान दे डाला है और अपने इसी बयान के चलते वह चर्चाओं में है। जी दरअसल हाल ही में दिए बयान में उन्होंने कहा है कि, 'वह महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने के लायक नहीं है। वह एक ‘नचनिया’ है, जिसे विवादास्पद लोगों में से एक माना जाता है। महात्मा गांधी पर उनकी टिप्पणी सूरज पर थूकने के समान है।' अब विजय नामदेव वडेट्टीवार के इस बयान के बाद बवाल मच गया है।

क्या कहा था कंगना ने- जी दरअसल बीते मंगलवार को इंस्ट्राग्राम पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर कंगना ने महात्मा गांधी को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा था कि अपने नायकों को समझदारी से चुनो। उन्होंने एक अखबार की पुरानी कतरन साझा की थी जिसकी सुर्खी थी कि गांधी, अन्य नेताजी को सौंपने के लिए सहमत हुए थे। इसी के साथ कंगना ने बीते मंगलवार को 1947 में मिली आजादी को ‘भीख’ बताया था। उन्होंने यह दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला। वहीं महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए एक और गाल देने से आपको ‘भीख’ मिलती है स्वतंत्रता नहीं।

अब आज कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर कोई डांसर गर्ल (नाचनेवाली) महात्मा गांधी के खिलाफ आरोप लगाती है, तो मैं इसे प्रतिक्रिया देने के योग्य ही नहीं समझता। उन्होंने बताया कि 10 में से 9 लोग उसके बारे में बुरा बोलते हैं। उसके बारे में और बात करने की कोई जरूरत नहीं है। उनके बयानों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। यदि आप सूरज पर थूकते हैं, तो थूक आप पर पड़ता है। वह नाचने वाली हैं, उन्हें हम क्या जवाब दें।'

अनिल देशमुख की गिरफ्तारी से नाराज शरद पवार, दी चेतावनी

इंडियन रेलवे ने शुरू किया देश का पहला पॉड होटल, किराया बेहद कम लेकिन सुविधाएं बेशुमार

ACTREC के इन पदों पर जारी की गई बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -