UP : अब हो रही देवबंद से देववृंद करने की मांग
UP : अब हो रही देवबंद से देववृंद करने की मांग
Share:

देवबंद। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार ने जहां दिल्ली में सड़कों और कुछ योजनाओं के नाम बदले हैं तो अब उत्तरप्रदेश की राज्य सरकार का एक पोस्टर चर्चाओं में है। इस पोस्टर में देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द किए जाने को लेकर धन्यवाद दिया गया है। उत्तरप्रदेश में इस तरह के होर्डिंग्स सामने आए हैं। जिसमें विधायक कुंवर बृजेश सिंह का चित्र राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चित्र के साथ लगाया गया है।

इसमें संदेश दिया गया है कि अभूतपूर्व सहयोग एवं समर्थन के लिए देववृन्दवासियों का कोटि कोटि धन्यवाद। हालांकि इस मामले में अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सरकार ने देवबंद का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है लेकिन इस होर्डिंग के नज़र आने के बाद इस बात की चर्चाऐं चलने लगी हैं। गौरतलब है कि देवबंद काफी पुराना नाम है और यह उत्तरप्रदेश का एक लोकप्रिय शहर है। एक संस्था दारूल उलूम का नाम देवबंद से जुड़ा हुआ है और इस संस्था का पूरा नाम ही दारूल उलूम देवबंद के तौर पर लिया जाता है।

हालांकि कथित तौर पर मीडिया में इस तरह की जानकारियां सामने आई है कि विधायक बृजेश सिंह ने महाभारत काल का हवाला देकर विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने की मांग की थी। उनका कहना था कि यह क्षेत्र दारूल उलूम से भी पहले से महाभारत काल से संबंधित है। उनका कहना था कि देवबंद वह स्थान है जहां पर पांडव पानी पीने आए थे और युध्ष्ठििर से यक्ष ने सवाल किए थे। गौरतलब है कि यहां पर 65 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है। मगर इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजेश सिंह की जीत हुई थी।

उत्तरप्रदेश में सरकार के साथ वफ़ादारी बदली

मुस्लिम जमीन का दावा छोड़ दे - निर्मोही अखाड़ा

PM मोदी के सपनों का प्रदेश होगा उत्तरप्रदेश

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -