जम्मू में बढ़ रहा ठंड का कहर, घाना कोहरा बना आफत
जम्मू में बढ़ रहा ठंड का कहर, घाना कोहरा बना आफत
Share:

जम्मू: फरवरी में जम्मू में घना कोहरा आम आदमी के लिए हैरत भरा है. इससे जनजीवन से लेकर विमान सेवाएं तक प्रभावित हैं. बीते रविवार 2 फरवरी 2020 सुबह सात से लेकर करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया था. वहीं इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. विमान सेवाओं की बात करें तो उड़ानें रद्द हो गईं और सात का समय बदलना पड़ा. जंहा यह पता लगाया है कि एक बजे के बाद विमान सेवाएं अपने समयानुसार रहीं. जम्मू में घने कोहरे और रविवार होने के चलते सुबह दस बजे तक लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकले. हालांकि, इसके बाद कोहरा छंट गया और अच्छी धूप भी खिली. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन पहाड़ों पर बर्फ होने से उमस हल्के बादलों का रूप ले रही हैं और इससे घना कोहरा हो रहा है.

वहीं यह कहा जा रहा है कि चार फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलेगी. कश्मीर में अधिकतम स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.  

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

गोपाल भार्गव बनना चाहते है MP के मुख्यमंत्री, कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए बनाया ये प्लान

CAA Protest: प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने वाली पफी के 108 सदस्य गिरफ्तार

रितेश देशमुख ने फनी वीडियो शेयर कर जेनेलिया को किया शादी की सालगिरह पर विश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -