म्यंमार में 200 बौद्धों ने मस्जिद में की तोड़फोड़
म्यंमार में 200 बौद्धों ने मस्जिद में की तोड़फोड़
Share:

ने पी तॉ : सबसे शांत माने जाने वाले बौद्धो ने एक मस्जिद में तोड़-फोड़ मचाई है। इसकी शुरुआत तब हुई जब मध्य म्यंमार में पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ और अब यह सांप्रदायिक हिंसा का रुप ले चुका है। बौद्धो द्वारा किए गए तोड़फोड़ के कारण मुसलमानों को रातभर पुलिस थाने में शरण लेनी पड़ी।

2012 में पूरा म्यंमार मुस्लिम विरोधी हिंसा की चपेट में आ गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई थी। दोबारा से बने ऐसे हालात आंग सान सू की सरकार के लिए मुस्किलें बढ़ा सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को बोगो प्रांत के थुए था में एक मुस्लिम स्कूल को लेकर दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। करीब 200 बौद्धो ने मुस्लिम इलाके में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। एक प्रशासक ने बताया कि मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

उपद्रवियों ने कब्रिस्तान की दीवार को भी ध्वस्त कर दिया है। इस घटना के बाद से गांव में रहने वाले 150 मुसलमान भयभीत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -