दिल्ली वालों को प्रदूषण से मिलेगी राहत, IMD ने दी खुशखबरी
दिल्ली वालों को प्रदूषण से मिलेगी राहत, IMD ने दी खुशखबरी
Share:

नई दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली के लोग परेशान हैं। खराब होती वायु गुणवत्ता से शहर का तापमान गिरता जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में समस्या हो रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। IMD के वैज्ञानिक विजय सोनी ने जानकारी दी है कि आज यानी रविवार की शाम से देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है।

बता दें कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 400 के आसपास है। यह AQI गंभीर श्रेणी में आता है। IMD के वैज्ञानिक ने कहा कि आज शाम से दिल्लीवालों को राहत मिलने का अनुमान है। मीडिया से बात करते हुए IMD के वैज्ञानिक विजय सोनी ने जानकारी दी है कि आज सुबह दिल्ली में AQI 400 के आसपास थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को हवाओं की रफ्तार के शांत रहने के कारण हवा की गुणवत्ता में बहुत गिरावट आई है। सोनी ने बताया कि दिल्ली में अभी एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में है।

एयर क्वालिटी के गंभीर श्रेणी में होने के दो मुख्य कारण बताते हुए विजय सोनी ने कहा कि मुख्य कारण हवा की कम रफ्तार और मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई में कमी आना है। मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई सतह के बहुत नजदीक आ गई है। इसलिए ये दो कारक वायु गुणवत्ता में गिरावट में योगदान दे रहे हैं। बता दें कि, मिक्सिंग लेयर उस सतह को कहते हैं जहां हवा में प्रदूषण फैलाने वाले कण जा मिलते हैं। यानी मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई यदि कम होगी तो पलूशन फैलाने वाले कण आसानी से हवा में मिल जाएंगे।

'AAP ने मतदाता सूची से काटे 450 भाजपा समर्थकों के नाम..', MCD चुनाव में मनोज तिवारी का दावा

बोगटुई नरसंहार मामला: जिन्दा जला दिए गए थे 9 लोग, 9 महीने से फरार आरोपी लालन शेख गिरफ्तार

कर्नाटक: 5 साल के बच्चे की मौत के मामले में डॉक्टर और एंबुलेंस के ड्राइवर सस्पेंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -