अगले तीन दिनों तक जमकर भीगेगी दिल्ली, जानें मौसम विभाग का अपडेट
अगले तीन दिनों तक जमकर भीगेगी दिल्ली, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। दिल्ली के पालम क्षेत्र में सर्वाधिक 92.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके कारण दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार के दिन भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में बुधवार सुबह से ही धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ तेज हो गई। सुबह दस बजे से ही लोगों को गर्मी और उमस सताने लगी। करीब साढ़े बारह बजे तक ऐसी ही स्थिति रही। लोग पसीना पोंछने पर मजबूर बने रहे। फिर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में घने काले बादल छाने लगे। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में तेज वर्षा हुई। बीते कई दिनों से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। किन्तु, पूरी दिल्ली को भिगोने वाली इस वर्षा से लोगों को खासी राहत मिली है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 100 से 69 फीसदी तक रहा।

वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले तीन दिनों के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार के लिए मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री ने संसद की रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की

चीन ने सीरिया को अमेरिका के द्वारा उनके संसाधनों के दुरूपयोग करने से चेताया

सोनिया से पूछताछ पर हल्ला मचा रही कांग्रेस को भाजपा का करारा जवाब, दिलाई 'मोदी' की याद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -