दिल्ली: मुहर्रम के जुलुस में पुलिस पर पथराव, 6 पुलिसकर्मी सहित 12 घायल, रास्ते से जा रहे वाहनों को भी नहीं छोड़ा
दिल्ली: मुहर्रम के जुलुस में पुलिस पर पथराव, 6 पुलिसकर्मी सहित 12 घायल, रास्ते से जा रहे वाहनों को भी नहीं छोड़ा
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार शाम मुहर्रम जुलूस निकालने के दौरान हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने निर्धारित रूट से अलग रास्ते पर ताजिया निकालने से रोका था। जिससे आएगबबुला होकर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसक भीड़ ने सड़क पर चल रहे वाहनों को भी टारगेट किया, कारों के शीशे तोड़ दिए। भीड़ ने यात्री बस में पत्थर फेंके। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस झड़प में 6 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

 

DCP आउटर हरेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि, यह घटना शनिवार को शाम छह बजे की है। नांगलोई इलाके में कई ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे और उनमें तक़रीबन 10 हजार लोग शामिल थे। इसी दौरान रोहतक रोड पर कुछ लोगों ने तय रूट से अलग रास्ते पर ताजिया ले जाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने रोका, तो कुछ उपद्रवी हिंसक हो गए। DCP ने बताया कि, भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। सड़क पर चल रहे राहगीरों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस ने बेकाबू भीड़ को हल्के लाठीचार्ज से नियंत्रित किया और व्यवस्था तुरंत बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थिति काबू में है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में, इलाके के कुछ लोग पत्थरबाज़ी करते हुए बसों और निजी कारों समेत सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए नज़र आ रहे हैं। पत्थरबाजों को सड़क पर दौड़ते और वाहनों पर हमला करते देखा गया। एक वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती नज़र आ रही है, जबकि दूसरे में बस के अंदर बैठे यात्री पथराव से बचने के लिए जमीन पर बैठते नजर आ रहे हैं। अपनी कार के भीतर बैठी एक महिला का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें भीड़ ने पत्थरबाज़ी करके उसकी विंडस्क्रीन को तोड़ दिया।

पुर्तगाल शासन में नरक बन चुका था गोवा, भारतीयों पर हुए थे इतने जुल्म, जानकार कांप उठेगी रूह

भिकाजी रुस्तम कामा: भारतीय क्रांति की एक निडर मां

अल्लूरी सीताराम राजू: वो संन्यासी, जो देश के लिए बन गया सबसे बड़ा विद्रोही

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -