महिलाओं की सुरक्षा में फिसड्डी दिल्ली ! अनलॉक होते ही तेजी से बढ़े बलात्कार के मामले
महिलाओं की सुरक्षा में फिसड्डी दिल्ली ! अनलॉक होते ही तेजी से बढ़े बलात्कार के मामले
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद अनलॉक होते ही देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने शुरू हो गए हैं। कई मामलों में 6-20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, अनलॉक होने के बाद छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में 20 फीसद की वृद्धि हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 31 अक्टूबर 2020 तक बलात्कार के 1,429 केस दर्ज किए थे, जबकि इस वर्ष अक्टूबर तक ही 1725 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

वहीं, छेड़छाड़ के मामलों में 20.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष अक्टूबर तक 2157 छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गत वर्ष 1791 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आंकड़ों में यह वृद्धि कोरोना के बाद शहर के अनलॉक होने के बाद हुई है। गत वर्ष कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में 2019 की तुलना में दुष्कर्म के मामलों में 28 फीसद की गिरावट हुई थी। इसी प्रकार छेड़छाड़ के मामलों में भी 32.19 फीसद की गिरावट आई थी। 2019 में जनवरी और दिसम्बर के बीच 2168 बलात्कार के केस दर्ज किए गए थे। जो पिछले साल 21 फीसद गिरावट के साथ 1699 रहा था।

वहीं, 2020 में, महिलाओं के किडनैप और घर से भाग जाने के 2344 संयुक्त केस दिल्ली में दर्ज किए गए थे। इस साल ऐसे 3,342 केस दर्ज किए जा चुके हैं। शील भंग के तहत दर्ज मामलों में भी 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गत वर्ष 350 मामलों के मुकाबले, इस साल 373 मामले दर्ज किए गए हैं।

ISS से चार एस्ट्रोनोट्स लेकर पृथ्वी पर लौटा Spacex, पूरा हुआ 200 दिन का स्पेस मिशन

बिटकॉइन और एथेरियम में आया जबरदस्त उछाल

भारत पर मंडरा रहा जलवायु परिवर्तन का खतरा, बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकती है चीजें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -