गौ मांस परोसे जाने पर केरल हाउस की कैंटीन में पहुंची पुलिस
गौ मांस परोसे जाने पर केरल हाउस की कैंटीन में पहुंची पुलिस
Share:

नई दिल्ली: देश में बीफ मसला अभी भी विवादों में बना हुआ है। आए दिन गौ -मांस परोसे जाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। हाल ही में राजधानी के केरल हाउस की कैंटीन में गोमांस परोसे जाने की शिकायत सामने आई तो फिर यहां जमकर विवाद हो गया। पुलिस शिकायत मिलते ही यहां पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने कैंटीन संचालक से पूछताछ की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर कहा कि दिल्ली पुलिस राजनीति से प्रभावित कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का बर्ताव भाजपा सेना की तरह हो गया है। इस दौरान केरल के सांसद द्वारा शाम को विरोध - प्रदर्शन की घोषणा की गई। मिली जानकारी के अनुसार नईदिल्ली स्थित केरल हाउस के कैंटीन में पुलिस को बीफ परोसे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। यह शिकायत हिंदू सेना ने की थी। 

पुलिस ने कैंटीन से किसी तरह का सैंपल नहीं लिया। मगर पुलिस ने यहां एहतियातन कदम उठाए। पुलिस की कार्रवाई को लेकर केरल के मुख्यमंत्री ने आपत्ती जताई है। उनका कहना था कि पुलिस ने कार्रवाई एकतरफा तरीके से की है। पुलिस का केरल हाउस में घुसना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई शिकायत दर्ज भी की गई तो पूरी प्रक्रिया अपनाई जाना जरूरी है।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता टाॅम वडक्कन द्वारा यह भी कहा गया कि उन्होंने केरल हाउस में खाना खाया और बीफ कभी नहीं परोसने की बात कही। दिल्ली पुलिस हिंदू सेना के आदेश पर माॅरल पुलिसिंग की बात कहती रही। उल्लेखनीय है कि हिेंदू सेना ने जम्मू - कश्मीर में विधायक इंजीनियर राशिद द्वारा बीफ पार्टी के आयोजन पर उनके चेहरे पर स्याही फैंक दी थी। यह मामला  सुर्खियों में बना रहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -