AAP विधायक को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
AAP विधायक को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के एक विधायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र यादव के खिलाफ सरकारी अधिकारी को धमकाने और काम में बाधा डालने का आरोप है। यादव दिल्ली की विकास पुरी सीट से विधायक है। यादव को पुलिस ने गुरुवार की रात उनके घर से गिरफ्तार किया।

उनके खिलाफ एक अधिकारी ने काम में बाधा डालने, गाली गलौज करने औऱ धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच की यह तनातनी कोई नई बात नही है। इससे पहले भी आप नेता सोमनाथ भारती और कमांडो सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

इन दोनों के खिलाफ भी अलग-अलग मामले में केस दर्ज किए गए थे। भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था, तो वहीं सिंह पर एनडीएमसी के एक कर्मचारी की पिटाई के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -