सट्टेबाजों को प्रोटेक्शन देने के लिए यह बाहुबली वसूलता है रोजाना 2 लाख, गिरफ्तार
सट्टेबाजों को प्रोटेक्शन देने के लिए यह बाहुबली वसूलता है रोजाना 2 लाख, गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डी पी यादव को सट्टेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यादव पर आरोप है कि वो सट्टेबाजों को सुरक्षा देता था और बदले में उनसे रोज 2 लाख रुपए वसूलता था। यादव पहले से ही दिल्ली की जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस ने मकोका कानून के तहत उतर भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने के आरोप में हिरासत में लिया है।

यादव देहरादून की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। डीपी यादव की साख काफी मजबूत है। वो सपा सरकार में मंत्री रहने के साथ-साथ चार बार विधानसभा के सदस्य औऱ दो बार सांसद भी रह चुके है, लेकिन इन सबके अलावा वो हमेशा बाहुबली होने के कारण सुर्खियों में रहा। परिवार में भी उनके दोनों बेटे विकास यादव और विशाल यादव भी नीतीश कटारा हत्याकांड में जेल की सलाखों के पीछे है।

खबरों के अनुसार, सट्टा लगाने का काम कोई और करता था, यदाव का काम उन्हें प्रोटेक्शन देना था, जो वो जेल के भीतर से ही करते है। डीपी यादव के सट्टेबाजों का खुलासा दिल्ली की भजनपुरा-गोकुलपुरी पुलिस ने किया जब फर्जी सरकारी आईडी के केस में रोशन लाल वर्मा नाम के आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

रोशन लाल नाम का यह शख्स कभी गुजारे के लिए रिक्शा चलाता था, लेकिन आज कई हजार करोड़ का मालिक है। रैकेट में दिल्ली कैंट के एक पुजारी योगेश्वर पंडित का भी नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। सट्टेबाजी का ये रैकेट दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल तक काम कर रहा था।

यह पूरा काम बड़े ही सुनियोजित ढंग से किया जाता था। पंजाब में 24 करोड़ के धँधे का खुलासा हुआ है।सट्टेबाजी का गैंग शिफ्ट में काम करता था। सरकारी अफसर दिखने के लिए एंबेसडर कार में चलता था। लोगों से कहा जाता था कि आप सरकारी लॉट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -