डॉक्टरों की हड़ताल पर दिल्ली सरकार ने एस्मा लागू किया
डॉक्टरों की हड़ताल पर दिल्ली सरकार ने एस्मा लागू किया
Share:

नई दिल्ली: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल से रहत की खबर आई है। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को हड़ताली डॉक्टरों की हड़ताल ख़त्म करने के उद्देश्य से आवश्यक सेवा रख रखाव अधिनियम (एस्मा) लागु कर दिया। डॉक्टरों की हड़ताल का मंगलवार को दूसरा दिन था. हड़ताल पे गए डॉक्टरों के कारन राजधानी की स्वास्थ सेवा गड़बड़ा गयी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताय, 'हड़ताल के कारण आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं इसलिए सरकार ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है।

हड़ताल के कारण आपातकालीन सेवाएं इससे पहले कभी प्रभावित नहीं हुई हैं और विभिन्न अस्पतालों में निरीक्षण किया जिसके दौरान मैंने यह खुद देखा। अस्पतालों में मरीजों को मौत से जूझने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।' स्वास्थ मंत्री ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच हुई बातचीत के दौरान सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों द्वारा रखी गई 19 मांगों को मन लिया है। जैन ने बताया, 'बैठक के दौरान उन्होंने 5 और मांगें रखीं, जिन्हें भी मंजूर कर लिया गया और (हमने) बैठक का ब्योरा भी वितरित किया है।'

डॉक्टरों की मांग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा को लेकर है और वह सरकारी अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल से भी मुलाकात की हैं। जैन के अनुसार, 'सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है, इसलिए मेने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजाम की मांग के साथ उप-राज्यपाल से मुलाकात की। उप-राज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।' उन्होंने कहा कि वह इस मामले में 3 महीने बाद डॉक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -